फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   One killed, two injured after dumper falls into ditch

डंपर खाई में गिरने से एक की मौत, दो घायल

Sun, 26 Sep 2021 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
One killed, two injured after dumper falls into ditch
हरिद्वार से रेत लेकर बीती रात नरेंद्रनगर आ रहा एक डंपर ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर गुजराडा बैंड के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुघर्टना में डंपर क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक और उसका छोटा भाई घायल हो गए। उन्हें श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने बताया कि शनिवार रात करीब दो बजे बुग्गावाला हरिद्वार से रेत लेकर नरेंद्रनगर पहुंचा था। गुजराडा बैंड के समीप बैक करते हुए ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। दुर्घटना में क्लीनर बंदरजूड बुगावाला हरिद्वार निवासी सावेज (16) पुत्र ईरशान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक मुकरम (26) पुत्र कलन और उसका छोटा भाई आजम (24) निवासी बंदरजूड बुगावाला हरिद्वार घायल हो गए। दोनों को श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed