फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   One driver killed, one injured in two vehicle accidents

दो वाहन दुर्घटना में एक चालक की मौत, एक घायल

Fri, 28 Feb 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
One driver killed, one injured in two vehicle accidents
बृहस्पतिवार देर रात दो अलग-अलग वाहन दुर्घटनाओं में एक चालक की मौत और एक घायल हो गया। थत्यूड़ थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात भाल-अलगडा मोटर मार्ग पर सिंजल गांव के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क से 150 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई, जिससे वाहन में सवार चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

वाहन दुर्घटना का पता चलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मय फोर्स मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष किशन लाल टम्टा ने घायल युवक सुमेर सिंह नेगी (24) पुत्र भाव सिंह नेगी निवासी ग्राम सिंजल को खाई से निकालकर पीएचसी थत्यूड़ पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि युवक बारात छोड़कर अपने घर सिंजल लौट रहा था कि अपने स्टेशन पर पहुंचने से कुछ मीटर पहले ही उसका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दूसरी ओर, बृहस्पतिवार देर रात एक पिकअप वाहन नागणी पुलिस चौकी क्षेत्र में खांकर-बिडोन लिंक रोड पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गया, जिससे वाहन में सवार पंकज लाल (20) पुत्र धनवीर लाल निवासी ग्राम ग्वाड़की बिडोन घायल हो गया। घटना का पता चलने पर ग्रामीणों ने उसे 108 सेवा की मदद से बौराड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed