फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   On the post of Registrar of Sridev Suman University, Prof. Pawar took charge

श्रीदेव सुमन विवि के कुलसचिव पद पर प्रो. पंवार ने कार्यभार ग्रहण किया

Sat, 02 Oct 2021 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
On the post of Registrar of Sridev Suman University, Prof. Pawar took charge
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि में भूगोल विभाग के प्रो. मोहन सिंह पंवार ने श्रीदेव सुमन विवि में कुलसचिव के पद पर कार्यभार ग्रहण किया है। विवि में पिछले एक साल से यह पद रिक्त चल रहा था। शासन की ओर से प्रो. पंवार को नियमित कुलसचिव तैनात किए जाने पर अब विवि के कामकाज को गति मिल सकेगी। प्रो. पंवार को प्रतिनियुक्ति पर एक साल के लिए नियुक्त किया गया है। कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने कहा कि प्रो. पंवार के अनुभवों को देखते हुए विवि में ढांचागत, अकादमिक और प्रशासनिक कार्य नियमित संपन्न होंगे। प्रो. पंवार ने कहा कि छात्र-छात्राओं और विवि से संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों की समस्याओं को दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर प्रो. एमएस रावत, डा. हेमंत बिष्ट, डा. बीएल आर्य और हेमराज चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed