फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   On Thana Diwas, a demand was raised to stop drug abuse and littering on the Nag Tibba track.

Tehri News: थाना दिवस में नागटिब्बा ट्रैक पर नशाखोरी और गंदगी फैलाने पर रोक लगाने की मांग उठाई

Sat, 25 Oct 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 25 Oct 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
On Thana Diwas, a demand was raised to stop drug abuse and littering on the Nag Tibba track.

विज्ञापन
नई टिहरी/नैनबाग। जिला मुख्यालय स्थित कोतवाली और कैंपटी थाना पुलिस की ओर से पंतवाड़ी में थाना दिवस आयोजित कर लोगों को कानून और साइबर सुरक्षा सहित कई अहम जानकारियां प्रदान की गई। किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर महिला हेल्पलाइन के लिए 1090 आपातकालीन सेवा के लिए 112 और बाल हेल्पलाइन के लिए 1098 नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

थाना दिवस पर नई टिहरी पुलिस थाने में स्थानीय जन प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, वरिष्ठ नागरिक और आमजन के साथ बैठक की गई। बैठक में प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने और किसी प्रकार की घटना होने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की। लोगों ने शहर में बढ़ रही नशाखोरी पर अंकुश लगाने, पार्किंग की समस्या को देखते हुए चालान की कार्रवाई में नरमी बरतने की मांग की।
विज्ञापन




उधर कैंपटी पुलिस की ओर से पंतवाड़ी में बैठक की गई। अपर पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी ने स्थानीय लोगों को कानून की जानकारी देते हुए आपराधिक घटनाओं से दूर रहने के सुझाव दिए। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनते हुए कहा कि कोई भी घटना होने पर शीघ्र ही पुलिस को सूचना दें। लोगों ने धार्मिक और पर्यटन स्थल नागटिब्बा ट्रैक पर अक्सर पर्यटकों द्वारा नशे का सेवन करने और रास्ते में कचरा फेंकने पर रोक लगाने, निराश्रित पशुओं से निजात दिलाने, पंतवाड़ी बाजार में यातायात व्यवस्था में सुधार करने, फेरीवालों का सत्यापन कराने मांग की गई। लोगों को साइबर फ्रॉड और वीडियो कॉल ठगी होने पर शीघ्र ही 1930 पर कॉल कर पुलिस को सूचना देने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed