फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Officials did not reach to talk to the affected people of Lakhwar Dam.

Tehri News: लखवाड़ बांध प्रभावितों से वार्ता के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी

Mon, 03 Nov 2025 07:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 03 Nov 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
Officials did not reach to talk to the affected people of Lakhwar Dam.
धरने पर बैठे लोगों ने नारेबाजी करते हुए जताया आक्रोश
विज्ञापन


नैनबाग (टिहरी )। लखवाड़ बांध प्रभावितों मुअवाजा भुगतान, प्रभावितों को रोजगार देने की मांग को लेकर धरने पर डटे रहे। मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने धरना स्थल पर पहुंचकर बांध प्रभावितों को अपना समर्थन दिया।

जौनपुर-जौनसार लखवाड़ बांध प्रभावित संघर्ष समिति का 11वें दिन धरना जारी रहा। धरने पर बैठक लोगों ने नारेबाजी करते हुए शासन-प्रशासन से शीघ्र मांगों के निस्तारण की मांग उठाई। बांध प्रभावित संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ़ वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बांध प्रभावित 11 दिनों से परियोजना स्थल पर धरने पर डटे हैं लेकिन उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को कंपनी और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बांध प्रभावितों की वार्ता होनी थी लेकिन कोई भी अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा। इससे प्रभावितों में आक्रोश है। समिति सदस्य आनंद तोमर ने कहा कि बांध निर्माण का कार्य तीन वर्ष पूर्व शुरू हो चुका था लेकिन बांध प्रभावितों को उनकी परिसंपत्तियों का मुआवजा तक नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावितों को शासन-प्रशासन और कंपनी के अधिकारी गुमराह करने में लगे हैं जब तक उनकी मांगें पूरी नही हो जाती वह परियोजना के कार्य को शुरू नहीं होने देंगे। इस मौके पर महिपाल सजवाण, दिनेश सिंह, अनिल पंवार, महेंद्र सिंह, बचन सिंह रावत, राकेश राणा, शरण सिंह पंवार, गंभीर रावत, सुरेश रावत, कैन्हया राणा, संदीप रावत, आनंद रावत, राकेश रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed