{"_id":"5915eb074f1c1bb7378542df","slug":"officers-employees-not-found-in-many-offices","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई दफ्तरों में नदारद मिले अधिकारी-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई दफ्तरों में नदारद मिले अधिकारी-कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नई टिहरी
Updated Fri, 12 May 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम सोनिका ने बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय, आपदा नियंत्रण केंद्र, कोषागार और जिला मुख्यालय में स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने जिला चिकित्सालय आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और इंदिरा अम्मा भोजनालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
अस्पताल में पसरी गंदगी पर उन्होंने संबंधित कोे कड़ी फटकार लगाते हुए स्वच्छता पर ध्यान देने के निर्देश दिए। वहीं, सीडीओ ने विकास भवन सहित पुनर्वास, जलनिगम तो एसडीएम ने उद्यान विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी कार्यालय, उप निबंधक कार्यालय, कृषि भूमि संरक्षण कार्यालय और तहसील का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय पहुंची डीएम सोनिका ने कहा कि मरीजों से दवाइयां बाहर से मंगाने पर उसका भुगतान चिकित्सालय ही करेगा। सीडीओ के औचक निरीक्षण करने के दौरान 48 कर्मी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
नरेंद्र नगर में भी एसडीएम और गजा में तहसीलदार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 40 अधिकारी-कर्मचारी गायब मिले। सबसे अधिक पीएमजीएसवाई से 18 कर्मी अनुपस्थित मिले। डीएम ने कहा कि कर्मचारियों की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।