फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Officers and employees took oath to eradicate corruption

अधिकारी-कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ

Wed, 03 Nov 2021 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Officers and employees took oath to eradicate corruption
टीएचडीसी कोटेश्वर बांध परियोजना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। बुधवार को जागरूकता सप्ताह के समापन पर परियोजना महाप्रबंधक एके घिल्डियाल ने प्रशासनिक भवन में परियोजना के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ ली। इस दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने निष्पक्षता से परियोजना हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

26 अक्तूबर से शुरू किए गए सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं के बीच भ्रष्टाचार उन्मूलन पर निबंध, नारा, चित्रकला और कविता-पाठ आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। नारा प्रतियोगिता में गणेश मिश्रा प्रथम, अभिषेक तोमर द्वितीय, सीमा पुंडीर तृतीय और दौलत सिंह नेगी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निबंध में सिद्धार्थ कौशिक प्रथम, एसएस रांगड़ द्वितीय, मनीषा उनियाल तृतीय, केपी भट्ट और बचन सिंह भंडारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कविता पाठ में ओमकारा नंद स्कूल कोटेश्वर के अनीष सजवाण प्रथम, सूरज द्वितीय, अपूर्वा, कनिष्का और अनवी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में कृष्णा प्रथम, सपना द्वितीय, संध्या तृतीय, लक्की और शौर्य को महाप्रबंधक घिल्डियाल ने प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर महाप्रबंधक बीएस पुंडीर, प्रबंधक गणेश मिश्रा, उप प्रबंधक आरडी ममगाईं और उप प्रबंधक गिरीश उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed