फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Officers and employees of Sridev Suman University will get accommodation

Tehri News: श्रीदेव सुमन विवि के अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलेगा आवास

Thu, 04 Jan 2024 05:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
Officers and employees of Sridev Suman University will get accommodation
आवासीय सुविधा से जूझ रहे विवि मुख्यालय में शुरू हुआ नए निर्माण कार्य
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। आवासीय सुविधा की कमी से जूझ रहे श्रीदेव सुमन विवि मुख्यालय बादशाहीथौल में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए हाॅस्टल, मल्टीपरपज एकेडमिक ब्लाॅक, कैंटीन का निर्माण शुरू हो गया है। एक साल के भीतर विवि प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
बादशाहीथौल में श्रीदेव सुमन विवि 2012 में अस्तित्व में आ गया था। गढ़वाल मंडल के 52 राजकीय महाविद्यालय और 142 निजी कॉलेज विवि से संबद्ध है, जिनमें लगभग डेढ़ लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विवि में स्थायी कर्मचारियों के साथ-साथ आवासीय सुविधा का सबसे बड़ा अभाव बना हुआ था। समस्या के समाधान के लिए कुलपति प्रो. एनके जोशी ने बीते सात जून को कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल के इंजीनियरों के साथ बैठक कर हाॅस्टल, मल्टीपरपज एकेडमिक ब्लाॅक, कैंटीन बनाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

विवि प्रशासन की यह मुहिम अब आगे बढ़ने लगी है। विवि मुख्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए हाॅस्टल, मल्टीपरपज एकेडमिक ब्लाॅक, कैंटीन का निर्माण शुरू हो गया है। इसके अलावा विवि के प्रवेश द्वार पर नए गेट और सुरक्षा कर्मियों के लिए गार्ड हाउस का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि मुख्यालय में अब तक कैटीन की सुविधा न होने के कारण सबसे अधिक दिक्कत बाहर से डिग्री और माइग्रेशन लेने आने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ती है। छात्रों को चाय तक नसीब नहीं हो पाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed