फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   NRI will give scholarship to two HM students

एनआरआई दो एचएम के छात्रों को देंगे छात्रवृत्ति

Wed, 22 Sep 2021 05:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
NRI will give scholarship to two HM students
चंबा ब्लॉक के स्यूल गांव निवासी व एनआरआई विक्रम गुसाईं अपनी मां धर्मा देवी के नाम से होटल मैनेजमेंट संस्थान नई टिहरी के दो गरीब छात्रों को प्रत्येक साल छात्रवृत्ति देंगे। कनाडा में होटल चेन संचालित करने वाले उद्योगपति व्यवसायी ने पासआउट के बाद इन छात्रों को कनाडा में रोजगार देने का वादा किया है।
विज्ञापन

होटल मैनेजमेंट संस्थान के निदेशक डा. यशपाल नेगी ने बताया स्यूल गांव निवासी एनआरआई विक्रम गुसाईं ने उत्तराखंड के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति देने का आश्वासन दिया है। चार वर्षीय बीएचएमसीटी (बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी) डिग्री कोर्स की एक साल की ट्यूशन फीस 40 हजार रुपये है। डा. नेगी ने बताया कि उन्होंने उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद को प्रस्ताव भेजा। सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने भी इसकी स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि टीएचडीसी सीएसआर मद से संस्थान को 65 केवीए का जनरेटर मिल गया है। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने जिला योजना से पांच लाख रुपये की धनराशि डिजिटल लाइब्रेरी को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed