फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Notice given to nine shopkeepers for not cleaning

सफाई न होने पर नौ दुकानदारों को थमाए नोटिस

Wed, 27 Oct 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Notice given to nine shopkeepers for not cleaning
त्योहारी सीजन के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को चमियाला बाजार में ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया। 20 दुकानों का निरीक्षक कर टीम ने साफ-सफाई न होने पर 9 सब्जी, मिठाई और मांस विक्रेताओं को नोटिस जारी किया। एक दुकान के पांच किलो एक्सपायरी डेट के गुलाब जामुन मिले, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। दुकानदार को एक्सपायरी डेट की मिठाई न बेचने की हिदायत दी गई। जिला अभिहित अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि चमियाला की अलग-अलग दुकानों से मसाले, मिठाई और तेल के आठ सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। व्यापारियों को दुकान के बाहर अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट चस्पा करने, जैविक और अजैविक कूड़े के लिए अलग-अलग कूड़ादान रखने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed