{"_id":"590223804f1c1b393cc0be88","slug":"not-getting-admission-in-high-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्चीकृत हाईस्कूल में नहीं मिल रहे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्चीकृत हाईस्कूल में नहीं मिल रहे प्रवेश
ब्यूरो/ अमर उजाला टिहरी
Updated Thu, 27 Apr 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापनगर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बैल्डोगी का नवंबर 2016 में हाईस्कूल में उच्चीकृत किया गया था। लेकिन शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद भी शिक्षकों की तैनाती नही हुई है। जिसके चलते कक्षा नौ में छात्र-छात्राएं प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन
सरकार ने बैल्डोगी उच्च प्राथमिक स्कूल का हाईस्कूल में उच्चीकरण किया था। जबकि स्कूल का उच्चीकरण हुआ, तो अभिभावकों में उम्मीद जगी थी, कि अब उनके बच्चों को दूसरे गांव के स्कूलों में नहीं जाना पड़ेगा। बावजूद उच्चीकरण के सात माह बाद भी शिक्षकों की तैनाती न होने से कक्षा आठ से उत्तीर्ण होकर कक्षा नौ में गए 25 छात्र-छात्राएं प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन
जूनियर के शिक्षक हाईस्कूल में शिक्षकों की नियुक्तियां न होने के कारण छात्रों को कक्षा नौ में प्रवेश नहीं दे रहे हैं। प्रधान विजयलक्ष्मी देवी, पीटीए अध्यक्ष राकेश सिंह, बिजेंद्र बिष्ट ने बताया कि एक अप्रैल से छात्र-छात्राएं प्रवेश की इंतजार में बैठे हैं।
विज्ञापन
जूनियर के शिक्षक हाईस्कूल में उच्चीकृत हुए स्कूल के बच्चों को कक्षा नौ में प्रवेश देने को तैयार नहीं है। ऐसे में अभिभावकों के सामने अपने बच्चों को प्रवेश दिलाने को लेकर असमज्य की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने जल्द शिक्षकों की नियुक्ति एवं बच्चों को प्रवेश नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
इस संबंध में बीईओ सत्यपाल शर्मा का कहना है कि शिक्षकों की नियुक्तियां नहीं होने तक जूनियर के शिक्षकों को बच्चों को प्रवेश देने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बच्चों को प्रवेश नहीं देेने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।