{"_id":"e9843d3d7fb97f76a00a240cbf727119","slug":"no-salary-from-for-months-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह से वेतन के लिए तरस रहे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह से वेतन के लिए तरस रहे शिक्षक
नई टिहरी
Updated Tue, 19 Jan 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लान के स्कूलों में कार्यरत करीब चार सौ शिक्षक-शिक्षिकाएं तीन-चार माह से बिना वेतन के शिक्षण कार्य करने को मजबूर हैं। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के वेतन के लिए करीब पौने तीन करोड़ की डिमांड शासन से की है, लेकिन बजट नहीं मिल पाया।
सरकार स्कूलों के उच्चीकरण एवं नए स्कूलों को खोलने के लिए आए दिन घोषणाएं और आदेश जारी कर रही है। वर्ष 2015 में करीब आधा दर्जन इंटर कालेज और 10 हाईस्कूल उच्चीकरण कर चुकी है, लेकिन जिले में पहले से संचालित स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को वेतन के लाले पड़े हैं। जिले के 30 हाईस्कूलों के 100 और 32 इंटर कालेजों में कार्यरत दो सौ शिक्षक-शिक्षकों को सितंबर से अभी तक वेतन नहीं मिला है। शिक्षक बिना वेतन के शिक्षण कार्य करने को मजबूर हैं। शिक्षा विभाग ने वेतन भुगतान के लिए शासन को दिसंबर में दो करोड़ 99 लाख की डिमांड भेजी, लेकिन अभी तक बजट उपलब्ध नहीं हो पाया है। वेतन नहीं मिलने से शिक्षक संघ लंबे समय से आंदोलित है।
कोट
बजट नहीं मिलने से जिले के 32 इंटर कालेज और 30 इंटर कालेजों के शिक्षकों को वेतन नहीं मिला पाया है। शासन को समय पर बजट के लिए डिमांड भेजी गई है। बजट जारी होते हुए शिक्षकों को वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
-दिनेश चंद्र गौड़, मुख्य शिक्षा अधिकारी।
सरकार आए दिन स्कूलों का उच्चीकरण कर रही है, लेकिन पहले से संचालित शिक्षकों को अभी तक सितंबर-अक्तूबर से वेतन नहीं मिला है, जिससे शिक्षकों के सामने रोजीरोटी का संकट पैदा हो गया है। वेतन जल्द नहीं मिला, तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
-श्याम सिंह सरियाल, जिलाध्यक्ष, राजकीय शिक्षक संघ।