{"_id":"57dfe63a4f1c1ba269a82594","slug":"no-officers-arrived-the-bdc-formality","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर पहुंचे नहीं, खानापूर्ति रही बीडीसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर पहुंचे नहीं, खानापूर्ति रही बीडीसी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Tue, 20 Sep 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र पंचायत भिलंगना की बैठक में एडीबी की ओर से सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किए जाने पर सदस्यों ने कंपनी का अनुबंध निरस्त करने की मांग की है। सदन में जिलास्तर के किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर सदस्यों ने बैठक को महज खानापूर्ति करार दिया है।
विज्ञापन
सोमवार को ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। सदन में सरोप सिंह मेहरा, विक्रम सिंह, राम कुमार कठैत ने कहा कि एडीबी जिन सड़कों की मरम्मत और नव निर्माण कार्य कर रही है, वहां गुणवत्ता परक कार्य नहीं किया जा रहा है। मांग करने के बावजूद जांच नहीं होने से गुणवत्ता दिनों दिन खराब की जा रही है। उन्होंने कोटी- अखोड़ी रिंग रोड, मूलगढ़-धमातौली, घनसाली -चिरबटिया, घनसाली-बूढ़ाकेदार मोटर मार्गों की जांच आईआईटी रुड़की से कराने की मांग की है।
विज्ञापन
कंचन मिंया, मकान लाल, शीश पाल गुसाईं ने ब्लॉक में 28 मई को आई आपदा से क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत नहीं कराने पर रोष जताया है। जेष्ठ प्रमुख पूरब सिंह पंवार ने कहा कि जल संस्थान और जल निगम की लापरवाही के कारण चमियाला बाजार सहित एक दर्जन गांवों में पेयजल सुविधा नहीं मिल रही है। बैठक में एसडीएम विनोद कुमार, बीडीओ बिजेंद्र रिगोड़ी, निर्मला बिष्ट, कैलाशी देवी, सचिन शर्मा, एमएस पुरसोला, बीके चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन