{"_id":"581779994f1c1baa31435ac5","slug":"no-deaths-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में विवाहित की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहित की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Mon, 31 Oct 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतू गांव की एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विरोगी गांव के स्व. सत्य प्रसाद कोठारी की पुत्री सोमलता (27) का विवाह 2012 में खेतू गांव निवासी वीरेंद्र दत्त सेमवाल से हुआ था।
शनिवार को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिस पर सोमलता ने तीन साल के बेटे को अपने साथ अपने कमरे में बंद कर दिया। इस पर वीरेंद्र सेमवाल ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन कई देर बाद भी अंदर से दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन
इस पर उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। मयफोर्स मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज नेगी ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा, तो सोमलता चुन्नी से लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल बौराड़ी में पीएम करवाया। मृतका का पति हरिद्वार में एक आश्रम में काम करता है।
विज्ञापन
मृतका के भाई प्रवीन कोठारी का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग सोमलता से दहेज की मांग कर उसका मानसिक उत्पीड़न करते थे। उन्होंने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच शुरू की गई है।