{"_id":"1e1b54ea7117bb3c28fc397f9b4ad716","slug":"no-connection-in-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में शौचालय बना दिया, पानी का कनेक्शन दिया नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में शौचालय बना दिया, पानी का कनेक्शन दिया नहीं
कंडीसौड़ (टिहरी)
Updated Fri, 22 Jan 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थौलधार ब्लॉक के उनियालगांव में स्थित तीन स्कूलों में पेयजल कनेक्शन नहीं होने से स्वच्छता अभियान को पलीता लग रहा है। वर्षों पहले खोले गए इन स्कूलों में शौचालय तो बना दिए गए लेकिन शिक्षा विभाग पेयजल कनेक्शन के लिए मामूली धनराशि भी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। इससे वहां शौचालय भी बेकार पड़े हुए हैं।
नगुण पट्टी के ग्राम पंचायत उनियाल गांव में प्राथमिक स्कूल 1997, जूनियर हाईस्कूल 2004 और हाईस्कूल 2010 में खोले गए थे। शिक्षा विभाग ने वर्षों बाद स्कूलों में शौचालय तो बनाए लेकिन पेयजल कनेक्शन के लिए आज तक धनराशि जारी नहीं कर पाया। इससे यह शौचालय से जहां गंदगी फैल रही है वहीं छात्र-छात्राओं को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। मध्याह्न भोजन बनाने के लिए भी स्कूल से तीन सौ मीटर दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। गांव के पूर्व प्रधान राय सिंह पंवार ने कहा कि शिक्षा विभाग ने लाखों रुपये खर्च कर भवन तो बना दिए, लेकिन महत्वपूर्ण पेयजल कनेक्शन के लिए 40 से 50 हजार रुपये जारी नहीं कर पा रहा है। उन्होंने विभाग से छात्र हितों को देखते हुए जल्द पेयजल कनेक्शन लगाने की मांग की है। इस बाबत उपखंड शिक्षाधिकारी विनीता कठैत ने कहा कि कनेक्शन लगाने के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। जबकि जल संस्थान के अवर अभियंता गिरीश सेमवाल ने कहा कि शिक्षा विभाग धनराशि जमा करता है, तो शीघ्र ही संयोजन दिया जाएगा।