फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   No clue found of girl who jumped in river with young man

युवक के साथ नदी में कूदी लड़की का नहीं मिला सुराग

Fri, 09 Jul 2021 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
No clue found of girl who jumped in river with young man
लापता हुई नाबालिग लड़की का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल पाया है। आरोपी युवक के बयान पर पुलिस ने भिलंगना नदी में दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन शुक्रवार देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ अपहरण और आत्महत्या के लिए उकसाना समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रदीप और नाबालिग लड़की ने प्रेम प्रसंग में पारिवारिक अड़चन आने पर नदी में छलांग लगा दी थी। युवक के मुताबिक कुछ दूर बहने पर वह नदी किनारे लग गया, लेकिन लड़की नदी में बह गई। उसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन लड़की का कोई पता नहीं चल पाया। थानाध्यक्ष शिवमोहन शाह ने बताया कि लड़की को तलाशने के लिए शनिवार को जल पुलिस और एसडीआरएफ को बुलाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed