फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Nine years of waiting is over, Nagar Panchayat gets its own building

Tehri News: नौ साल का इंतजार खत्म, नगर पंचायत को मिला अपना भवन

Sat, 19 Jul 2025 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 19 Jul 2025 05:41 PM IST
विज्ञापन
Nine years of waiting is over, Nagar Panchayat gets its own building
किराये के भवन में संचालित हो रहा था नगर पंचायत कार्यालय
विज्ञापन

लंबगांव (टिहरी)। नौ साल के इंतजार के बाद नगर पंचायत को इस वर्ष अपना भवन मिलने की उम्मीद है। स्थापना के बाद से नगर पंचायत कार्यालय किराये के भवन पर संचालित हो रहा था जहां पर संसाधनों का अभाव बना है। छोटे-छोटे कक्षों में कर्मचारियों को कामकाज करने में दिक्कतें आ रही थी। सबसे बड़ा अभाव स्टोर रूम का बना हुआ है।
नगर पंचायत वर्ष 2016 में अस्तित्व में आ गई थी लेकिन अपना भवन न होने के कारण तब से नगर पंचायत कार्यालय किराये के कमरों में संचालित हो रही है। वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत लंबगांव का भवन बनाने की घोषणा की थी। नगर पंचायत कार्यालय भवन निर्माण के लिए एक करोड़ 95 लाख की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी गई।
विज्ञापन


वर्ष 2021 में भवन निर्माण के लिए शासन ने 1 करोड़ 57 लाख 12 हजार की धनराशि की स्वीकृति मिली लेकिन भवन निर्माण के लिए लंबगांव में उपयुक्त भूमि नहीं मिलने के कारण भवन निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका। वर्ष 2023 में लंबगांव में स्थित वाहन पार्किंग के समीप की भूमि को नगर पंचायत कार्यालय के लिए उपयुक्त पाई गई जिसके बाद दो दिसंबर 2023 को नगर पंचायत के भवन निर्माण का कार्य शुरू किया गया। दो मंजिला भवन का निर्माण कार्य अब लगभग अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन रांगड़ ने बताया कि भवन निर्माण का कार्य तेजी से करवाया जा रहा है। नगर पंचायत का भवन बनने के बाद कर्मचारियों को कार्यों को संपादित करने में सुविधा होगी। नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता राजेंद्र सजवाण का कहना कि भवन निर्माण का 60 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। जल्द भवन बनकर तैयार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed