{"_id":"671cdb6ec78754557e042308","slug":"nhm-contract-employees-demanded-regularization-tehri-news-c-50-1-nth1001-109424-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने की नियमितिकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने की नियमितिकरण की मांग
Sat, 26 Oct 2024 05:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 26 Oct 2024 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों ने नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजकर कर्मचारियों के मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
एनएचएम प्रदेश संगठन के अध्यक्ष सुनील भंडारी के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री सहित स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को सीएमओ टिहरी डॉ़ श्याम विजय के माध्यम से ज्ञापन भेजकर संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण करने के साथ समान कार्य समान वेतन दिए जाने की मांग की है।
प्रदेश अध्यक्ष भंडारी ने कहा कि हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर की सरकारों ने एनएचएम कर्मचारियों के हितों में समान कार्य समान वेतन लागू कर दिया है। वहीं राजस्थान और मणिपुर राज्यों ने संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण का लाभ दिया है, लेकिन उत्तराखंड सरकार ने एनएचएम कर्मचारियों के नियमितिकरण के लिए नियमावली तक नहीं बनाई है।
विज्ञापन
कहा कि विभागीय अधिकारियों की शिथिलता के कारण एनएचएम कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने सीएम और स्वास्थ्य मंत्री से शीघ्र एनएचएम संविदा कर्मचारियों की नियमितिकरण की नियमावली बनाने की मांग की है। इस मौके पर प्रदेश सचिव हर सिंह रावत, जिलाध्यक्ष देवंती डबराल, ऋषभ उनियाल, नरेंद्र रावत, सुधीर लेखवार, ओम रमोला, आनंद रावत आदि मौजूद थे।