फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Newly elected Municipal Council President and councilors took the oath.

Tehri News: पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों ने ली शपथ

Wed, 24 Jun 2026 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 24 Jun 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Newly elected Municipal Council President and councilors took the oath.
दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करेंगे तो होगा विकास : सुबोध उनियाल
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। नगर पालिका नरेंद्रनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वन एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। उन्होंने नवनिर्वाचित बोर्ड के जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
शोभन सिंह नेगी सामुदायिक मिलन केंद्र में बुधवार को आयोजित शपथ समारोह में स्वास्थ्य मंत्री उनियाल ने कहा कि किसी भी शहर, राज्य और देश का विकास तभी संभव है, जब जनप्रतिनिधि दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर कार्य करें। विकास की सोच के साथ किए गए कार्यों का लाभ सीधे जनता तक पहुंचता है। नरेंद्रनगर नगर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि शहर की पहचान उत्तराखंड के अग्रणी नगरों में होने लगी है। बाहर से आने वाले पर्यटक भी यहां हुए विकास कार्यों की सराहना करते हैं।
विज्ञापन

इससे पहले एसडीएम आशीष चंद्र घिल्डियाल ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, सभासद ममता पुष्पा राणा, रेखा आर्य, साकेत बिजल्वाण, सचिन भंडारी, रविंद्र नेगी, आभा पंवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष पंवार ने कहा कि नगर की जनता ने विकास कार्यों के प्रति उनकी सोच और कार्यशैली पर विश्वास जताते हुए उन्हें पुनः जिम्मेदारी सौंपी है। सभासदों को साथ लेकर नगर के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता के सहयोग और सुझावों को प्राथमिकता देते हुए विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल, सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन के अध्यक्ष धर्म सिंह चौहान, गोविंद सिंह चौहान, प्रकाश कांत ध्यानी, मदन लाल चमोली, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, पूर्व पालिका अध्यक्ष विमल नेगी, पवन ड्यूंडी, ईओ आलम सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संचालन महेश गुसाईं ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed