फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   New Tehri's DIET will be a model, NCERT Director took stock of the situation.

Tehri News: नई टिहरी का डायट बनेगा मॉडल, एनसीईआरटी के निदेशक ने लिया जायजा

Tue, 21 Oct 2025 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 21 Oct 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
New Tehri's DIET will be a model, NCERT Director took stock of the situation.
नवंबर तक तैयार की जाएगी डीपीआर, सरकारी शिक्षा के विस्तार में मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

नई टिहरी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) नई टिहरी को मॉडल डायट के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। अवस्थापना विकास के लिए पेयजल निगम चंबा को डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। मॉडल डायट बनने से टिहरी में सरकारी शिक्षा के विस्तार में और सुविधा मिलेगी।
एनसीईआरटी के निदेशक प्रो. दिनेश प्रसाद सकलानी की अध्यक्षता में मंगलवार को डायट सभागार में अकादमिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में डायट के अकादमिक कार्यों के अलावा मॉडल डायट बनाने के लिए इस्टीमेट तैयार करने पर चर्चा की गई। डीएम नितिका खंडेलवाल ने खुशी जताई कि टिहरी डायट को मॉडल डायट बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम, एनसीईआरटी के निदेशक प्रो. सकलानी सहित अन्य अधिकारियों ने डायट भवन, प्रताप इंटर कॉलेज और निकटवर्ती स्थानों का निरीक्षण किया। मॉडल डायट के लिए उक्त भवन के अलावा भूमि चयन किया जाना है। टीम ने खाली स्थान तथा ऑडिटोरियम के लिए जगह का निरीक्षण किया गया। निदेशक ने बताया कि यह कार्य उनकी प्राथमिकता में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने आगामी नवंबर माह तक इसकी डीपीआर तैयार कर एनसीईआरटी को भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्राचार्य हेमलता भट्ट को निर्माण एजेंसी के साथ समन्वय बनाकर यह कार्य जल्द से जल्द करने के निर्देश दए। इस मौके पर एससीईआरटी के अपर निदेशक पदमेंद्र सकलानी, डॉ. वीर सिंह रावत, दीपक रतूड़ी, देवेंद्र सिंह भंडारी, राजेंद्र बडोनी, नरेश कुमाईं, विनोद पेटवाल, दिनेश रमोला, संजीव भट्ट, सीमा शर्मा, सरिता असवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed