{"_id":"6748694271906589190f841f","slug":"neglect-of-the-education-department-is-taking-a-toll-on-students-tehri-news-c-50-1-nth1001-109875-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: छात्र-छात्राओं पर भारी पड़ रही शिक्षा विभाग की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: छात्र-छात्राओं पर भारी पड़ रही शिक्षा विभाग की अनदेखी
Thu, 28 Nov 2024 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 28 Nov 2024 06:29 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। शिक्षा विभाग की उदासीनता प्राथमिक विद्यालय जखोली में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं पर भारी पड़ रही है। जर्जर स्कूल भवन में छात्र जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। अभिभावक और विद्यालय प्रबंध समिति भवन के पुनर्निर्माण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन स्कूल भवन की न तो मरम्मत हो पाई और न ही पुर्ननिर्माण।
नरेंद्रनगर ब्लॉक के जखोली गांव का प्राथमिक विद्यालय भवन खस्ताहाल होने से बारिश में छत से पानी टपकने लगता है। छत का प्लास्टर झड़ने से विद्यालय की स्थिति जर्जर बनी हुई है। बाहरी दीवारों में दरारें आ चुकी है। खिड़की और रोशनदान पर लगे दरवाजे भी खराब हो चुके हैं। ग्राम प्रधान विनोद बिजल्वाण और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रमेश बिजल्वाण ने बताया कि वर्ष 2001 में विद्यालय भवन का निर्माण हुआ है, लेकिन मरम्मत के अभाव में विद्यालय की छत से पानी टपकने लग गया। पूरी छत खराब हो गई।
बारिश का पानी छत से कमरों में आने से बच्चों को बरामदे में बैठना पड़ता है। बारिश की तेज बौछारों से वहां पर भी बच्चे सुरक्षित नहीं हो पाते हैं। वर्ष 2020 से अभिभावक और विद्यालय प्रबंधन समिति शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से भवन पुर्ननिर्माण की गुहार लगाते रहे हैं, लेकिन समस्या को अनदेखा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विद्यालय के इसी परिसर में बाल वाटिका और आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित होता है। वर्तमान में 33 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि इसी विद्यालय को चुनाव के दौरान पोलिंग बूथ बनाया जाता था। विद्यालय की खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए बीते लोकसभा चुनाव में प्रशासन ने विद्यालय से पोलिंग बूथ से हटाकर ग्राम पंचायत भवन को पोलिंग बूथ बना दिया, लेकिन स्कूल अभी भी वहीं पर संचालित हो रहा है
जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक से शीघ्र ही जखोली प्राथमिक विद्यालय के मरम्मत का प्रस्ताव मांगा जाएगा। विद्यालय भवन की मरम्मत या पुनर्निर्माण कार्य जो भी उचित होगा उस पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
-एसपी सेमवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी, टिहरी।