{"_id":"64f8633fdd10f616df0df134","slug":"national-canoe-competition-will-be-held-in-tehri-lake-from-14-to-17-september-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1017-2153-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: टिहरी झील में 14 से 17 सितंबर तक होगी नेशनल कैनो प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: टिहरी झील में 14 से 17 सितंबर तक होगी नेशनल कैनो प्रतियोगिता
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। टिहरी बांध की झील के कोटी कॉलोनी में 14 से 17 सितंबर तक आयोजित होने वाले ओपन नेशनल कैनो स्प्रिंट सीनियर पुरुष-महिला चैंपियनशिप को लेकर टीएचडीसी और जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। प्रतियोगिता में सेना सहित देश के 28 राज्यों के टीमों के 450 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे।
बुधवार को जिला सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएम मयूर दीक्षित और टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक एलपी जोशी ने टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप की तैयारियों की जानकारी दी। डीएम दीक्षित ने बताया कि टिहरी के पर्यटन, साहसिक खेलों के लिए यह महत्वपूर्ण साबित होगा। टिहरी झील को विश्व स्तरीय एडवेंचर डेस्टिनेशन बनाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। विभिन्न राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों के अनुभव का स्थानीय खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।
बताया कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए दो से 12 सितंबर तक 10 दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। टीएचडीसी के ईडी जोशी ने बताया कि कोटी कॉलोनी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आईटीबीपी एकेडमी कोटी कालोनी में उत्तराखंड के 25 खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से पहले तैयारी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें खेल, पर्यटन, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन सहयोग दे रहा है। खिलाड़ियों के रहने, खाने और खेल उपकरणों के लिए भी टीएचडीसी इंतजाम कर रही है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा टिहरी सांसद, विधायकों सहित अन्य गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। टीएचडीसी ने वर्ष 2022 में भी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया था। इस मौके पर अपर महाप्रबंधक डाॅ. एएन त्रिपाठी, ईई पुनर्वास डीएस नेगी, प्रबंधक मनवीर नेगी, आरडी ममगाईं, सुरेंद्र राणा, शक्ति चमोली मौजूद थे।