फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Narendrangr and is sinking into a highway in Fkot

नरेंद्रनगर व फकोट में धंस रहा है हाईवे

Wed, 15 Feb 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Wed, 15 Feb 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे का ऋषिकेश-चंबा पैच पर कई जगह भू-धंसाव हो रहा है, लेकिन बीआरओ इसके ट्रीटमेंट पर ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में बरसात में हाईवे धंसने से होने वाले बड़े हादसों से इनकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन


हाईवे गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा का प्रमुख मार्ग व टिहरी-उत्तरकाशी जिले की आवाजाही की दृष्टि से अहम है। हाईवे पर नरेंद्रनगर के कुम्हारखेड़ा क्षेत्र के ऊपर व फकोट के आसपास के क्षेत्र में भू-धंसाव की समस्या बनी है। हाईवे धंसाव वाले पैचों के ट्रीटमेंट को लेकर सीमा सड़क संगठन गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


बीते साल बरसात के दौरान दुआधार व फकोट के पास राजमार्ग का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसका मरम्मत कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। दूसरी ओर करीब डेढ़ साल पूर्व बगड़धार में माउंड कार्मल क्रिश्चियन स्कूल के समीप क्षतिग्रस्त राजमार्ग के एक बड़े हिस्से का ट्रीटमेंट कार्य भी अभी तक जारी है। यहां हाईवे के किनारे लगी मिट्टी की ढांग व क्षतिग्रस्त हाईवे के पैच से राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed