फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Nainital was first and Roorkee group was second in cultural programme

सांस्कृतिक कार्यक्रम में नैनीताल प्रथम और रुड़की ग्रुप रहा द्वितीय

Tue, 21 Jun 2022 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Nainital was first and Roorkee group was second in cultural programme
चंबा के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में एनसीसी के शिविर में सांस्कृतिक प्रस्तुत करते कैडेट। - फोटो : NEW TEHRI
उत्तराखंड और गुजरात डायरेक्टरेट का 10 दिवसीय एक भारत श्रेष्ठ भारत एनसीसी कैंप रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नैनीताल ग्रुप प्रथम और रुड़की ग्रुप द्वितीय स्थान पर रहा। कैंप कमांडेंट बिग्रेडियर के वेणगोपाल (सेना मेडल) ने सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में एनसीसी कैंप के समापन पर योगाभ्यास के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें उत्तराखंड के कैडेटों ने गढ़वाली-कुमाऊंनी और गुजरात के कैडेट्स ने गुजराती संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कैंप कमांडेंट बिग्रेडियर ने राष्ट्रीय एकता जागरूकता और क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ ही रुड़की ग्रुप के विशाल मिश्रा को बेस्ट कैडेट का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी का मूल मंत्र एकता और अनुशासन है। दस दिवसीय कैंप में शामिल उत्तराखंड और गुजरात के 600 कैडेट्स को एक-दूसरे की संस्कृति को जानने का मौका मिला है। एसआरटी परिसर के निदेशक डा. एए बौड़ाई ने कहा कि अनुशासित युवा शक्ति ही एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करेगी। कार्यक्रम के निर्णायक प्रो. एमएमएस नेगी, प्रो. जीडीएस नेगी, प्रो. सुबोध कुमार रहे। गुजरात डायरेक्टरेट ने उत्तराखंड का आभार जताया। इस मौके पर डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल पीएस सिकरवार, ट्रेनिंग आफिसर कर्नल डीबी राणा, मेजर सरिता परिहार, कैप्टन नीता दुबे, कैप्टन सुशील रावत, कैप्टन हरीश सिंह बिष्ट, कैप्टन धर्मेंद्र तिवारी, लेफ्टिनेंट सुषमा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed