फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Nainbagh: Due to lack of parking facilities, vehicles crawl along the Delhi-Yamunotri highway.

नैनबाग : पार्किंग नहीं होने से दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रेंगते हैं वाहन

Thu, 25 Dec 2025 05:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 25 Dec 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
Nainbagh: Due to lack of parking facilities, vehicles crawl along the Delhi-Yamunotri highway.
आए दिन जाम लगने से व्यापारियों, स्थानीय लोगों के साथ यात्री हो रहे परेशान
विज्ञापन

नैनबाग टिहरी)। नैनबाग कस्बे में वाहन पार्किंग की व्यवस्था न होने से बाजार में अक्सर जाम लग जाता है। नैनबाग बाजार से होकर दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी गुजरता है, यात्रा सीजन में वाहनों की अधिक भीड़ होने से व्यापारियों, स्थानीय लोगों के साथ यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।

यमुना नदी कि किनारे बसा नैनबाग कस्बा क्षेत्र का मुख्य बाजार है। क्षेत्र का मुख्य बाजार होने के कारण स्थानीय लोग रोजमर्रा की चीजों की खरीदारी करने के लिए नैनबाग बाजार आते हैं। बाजार और आसपास के क्षेत्र में वाहन पार्क करने के लिए व्यवस्था न होने से बाजार में जमा की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

नैनबाग बाजार के व्यापारी अजीत कंबोज, वीरेंद्र सिंह बहुगुणा, जयपाल तोमर, रमेश सेमवाल आदि ने बताया कि वाहन पार्किंग न होने के कारण लोग दुकानों के आगे अपने वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे बाजार में जाम की स्थिति बन जाती है। और व्यापारियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग होने के कारण बाजार में हर समय छोटे बड़े वाहन खड़े रहते हैं। कई बार ऐसी नौबत आ जाती है, कि घंटों तक बाजार में जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यापारियों की ओर से कई बार प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बाजार के समीप वाहन पार्किंग की गुहार लगाई गई, लेकिन पार्किंग का निर्माण नहीं हो पाया। नैनबाग के पूर्व प्रधान गंभीर सिंह रावत, शरण सिंह पंवार ने बताया कि गत वर्षों में बाजार के समीप प्रशासन ने पार्किंग के लिए जमीन की तलाश की थी लेकिन मामले में आगे कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। व्यापारियों और लोगों को अपने वाहन पंतवाड़ी और राष्ट्रीय राज मार्ग के किनारों में खड़े करने पड़ते हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से नैनबाग बाजार के समीप वाहन पार्किंग के निर्माण की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed