फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Nagathat, Mungathat and Ashad Thatat villages will become tourist places: Chief Minister

Tehri: नागथात-मुंगाथात-आषाढ़ थात गांव बनेंगे पर्यटन स्थल, सीएम ने कहा- पौराणिक स्थलों का विकास कर रही सरकार

Mon, 17 Apr 2023 01:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 17 Apr 2023 01:20 PM IST
सार

सीएम धामी ने नाग देवता के मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सीएम को फरसा, तलवार भेंट की। सीएम ने कहा कि हमारे पौराणिक मेले और संस्कृति राज्य तक ही सीमित न रहे इन्हें देश, दुनिया में पहचान मिले इसके लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।

विज्ञापन
Nagathat, Mungathat and Ashad Thatat villages will become tourist places: Chief Minister
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौनपुर के नागथात (बिरौड़) गांव पहुंचकर नाग देवता मंदिर में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि सरकार मेलों के संरक्षण, लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने, देव व पौराणिक स्थलों का विकास कर उन्हें तीर्थाटन और पर्यटन के नक्शे पर स्थापित कर रही है। उन्होंने नागथात (बिरौड़), मुंगाथात (अणदणा), आषाढ़ थात गांवों को पर्यटन क्षेत्र घोषित किया।

विज्ञापन


रविवार को जौनपुर के नागथात गांव पहुंचे सीएम धामी ने नाग देवता के मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सीएम को फरसा, तलवार भेंट की। सीएम ने कहा कि हमारे पौराणिक मेले और संस्कृति राज्य तक ही सीमित न रहे इन्हें देश, दुनिया में पहचान मिले इसके लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गांव, युवा, मातृशक्ति को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन


निर्माण करने की घोषणाएं
उन्होंने नागथात (बिरौड़), मुंगाथात (अणदणा), आषाढ़ थात गांवों को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने, नागथात मंदिर के प्रांगण का सौंदर्यीकरण व विस्तारीकरण करने, पुरोला विधानसभा क्षेत्र के डरोगी तक मोटर मार्ग का निर्माण, कुकड़सारी से भद्रीगाड़ तक मोटर मार्ग का निर्माण करने की घोषणाएं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Atiq Ashraf Murder: माफिया अतीक का उत्तराखंड में भी रहा था दखल, 2006 में पहली बार सुनाई दी थी खौफ की गूंज

इस मौके पर विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार, राजपुर विधायक खजान दास, पुरोला विधायक दुर्गेश लाल, पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा, डीसीबी अध्यक्ष सुभाष रमोला, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गीता रावत, जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, एसएसपी नवनीत सिंह, सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम केके मिश्र, सीएमओ डा. मनु जैन, एसडीएम लक्ष्मी राज चौहान, मुलायम सिंह रावत, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कर्ण कंडारी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed