फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Nagarajadhar won the Sanskrit drama, St. Anthony Public School won the group song.

Tehri News: संस्कृत नाटक में नागराजाधार, समूह गान में सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल जीता

Sun, 16 Nov 2025 05:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 16 Nov 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
Nagarajadhar won the Sanskrit drama, St. Anthony Public School won the group song.
विजेता-उप विजेता टीमें और प्रतिभागी 21 व 22 नवंबर को जिला स्तरीय स्पर्धा में करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की पहल पर आयोजित चंबा ब्लॉक की संस्कृत स्पर्धा के वरिष्ठ वर्ग संस्कृत नाटक में राजकीय इंटर कॉलेज नागराजाधार, समूह गान में सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल नई टिहरी तथा समूह नृत्य में नरेंद्र महिला विद्यालय भागीरथीपुरम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता-उप विजेता टीमें और प्रतिभागी 21 व 22 नवंबर को जिला स्तरीय स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगे।

अटल उत्कृष्ट श्रीदेव सुमन राजकीय इंटर कॉलेज चंबा के प्रधानाचार्य रामेश्वर प्रसाद सकलानी, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख चंबा संजय मैठाणी, जिला पंचायत सदस्य गीता डबराल ने विजेता और उपविजेताओं को सम्मानित किया। वरिष्ठ वर्ग संस्कृत आशु भाषण जीआईसी छापराधार की गुलप्सा, श्लोकोच्चारण में जीआईसी पांगरखाल के आर्यन नेगी, कनिष्ठ वर्ग संस्कृत नाटक में हिमालयन पब्लिक सनगांव के आयुष, संस्कृत समूह गान व संस्कृत समूह नृत्य में सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल, संस्कृत वाद विवाद जीआईसी बागी मठियाण गांव, संस्कृत आशुभाषण में आदर्श उच्चतर राजकीय इंटर कॉलेज चंबा की आंचल रावत, शलोकोच्चारण जीआईसी अक्षिता बडोनी विजेता रहे।
विज्ञापन

वरिष्ठ वर्ग संस्कृत नाटक में शाकीरा, अर्चना, ललिता, अर्चना, शिवानी, आरुषि, अंकिता, दिव्या, रिया, हीना, संस्कृत समूहगान रश्मिता, सोनिया, अपर्णा, दीपाली, तमन्ना, वैष्णवी, शाश्वत, चेतन देव विजेता रहे। संस्कृत समूह नृत्य आदिति, दीक्षा, वंशिका, अंजली, मोनिका, स्नेहा, सोनम, स्वाति, संस्कृत वाद-विवाद पक्ष में पायल बिष्ट, विपक्ष में नेहा, संस्कृत आशु भाषण गुलप्सा, श्लोकोच्चारण आर्यन नेगी में विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्ठ वर्ग संस्कृत नाटक में मीनाक्षी, यूवी, कृष, आयुष, काजीम, मो़ दानिश, आफरीन, अलाीशा, संस्कृत समूह गान में सुमन, अदिति सुमन, दृष्टि, कनिका, रिया, इप्सिता, अंशिका, आदित्य, संस्कृत समूह नृत्य में सिमरन, मानसी, नंदनी, ऋषिका, पर्णवी, मिशेल, आरर्ची, आयुषी विजेता रहे। संस्कृत वाद-विवाद पक्ष में दीपक बिजल्वाण, विपक्ष में अभिषेक बिजल्वाण, संस्कृत आशु भाषण में आंचल रावत, श्लोकोच्चारण अक्षिता बड़ोनी विजेता रही।

इस मौके पर खंड संयोजक कृष्ण बहादुर सिंह, इंद्रपाल सिंह परमार, राकेश चंद्र बहुगुणा, शैलेंद्र डोभाल, हेमंत पैन्यूली, अनूप भट्ट, कांता चौहान, ममता मखलोगा, अंजना, गुरु प्रसाद रायल, सुरेंद्र शाह, अरुण ममगाईं, नवल किशोर बहुगुणा, मदन लाल सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed