फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Muskan and Trivendra won in badminton competition

बैडमिंटन प्रतियोगिता में मुस्कान और त्रिवेंद्र जीते

Thu, 11 Nov 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Muskan and Trivendra won in badminton competition
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्रीड़ा विभाग की ओर से छात्र- छात्राओं के बीच बैडमिंटन प्रतियोगिता कराई गई। उत्तराखंड महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कालेज की प्राचार्य डा. रेनु नेगी ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। खेलों में करियर बनाने की असीम संभावनाएं हैं। प्रतियोगिता की बालिका वर्ग में मुस्कान और बालक वर्ग में त्रिवेंद्र अग्निहोत्री विजयी रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पीजी कालेज में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में कालेज के त्रिवेंद्र अग्रिहोत्री, विकास, वीरेंद्र, दिव्यांशु उनियाल, सौरभ, शुभम, मोहित जोशी, ऋषभ, मुस्कान, मीनाक्षी, कुसुम, दीप्ति पथरियाल, मीनाक्षी और रीना आदि ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग का फाइनल मैच बीएससी तृतीय वर्ष की मीनाक्षी और मुस्कान के बीच खेला गया, जिसमें मुस्कान विजेता रही। बालक वर्ग में त्रिवेंद्र अग्निहोत्री ने दिव्यांशु को हराकर फाइनल मैच जीता। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डा. हर्ष नेगी, डा. अरविंद रावत, डा. वैभव रावत, डा. सतेंद्र ढौंडियाल थे। इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी डा. अरविंद मोहन पैन्यूली, डा. डीपीएस भंडारी, डा. डीएस तोपवाल, डा. नवीन रावत, डा. सुमन गुसाईं, डा. पीसी पैन्यूली मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed