फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Municipality will increase the capacity of cow shelter, got 22 lakhs

Tehri News: नगर पालिका बढ़ाएगी गोशाला की क्षमता, 22 लाख मिले

Tue, 21 Oct 2025 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 21 Oct 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Municipality will increase the capacity of cow shelter, got 22 lakhs
सरकार ने दिए विस्तारीकरण व नवर्निर्माण के निर्देश, 100 गोवंश की क्षमता वाली होगी गोशाला
विज्ञापन

नई टिहरी। नगर पालिका नई टिहरी गोशाला का विस्तार करेगी। करीब 65.24 लाख रुपये की लागत से एल. ब्लॉक में पुरानी गोशाला का विस्तारीकरण किया जाएगा। इसमें लगभग 100 गोवंश को रखे जा सकेंगे।
नई टिहरी, बौराड़ी, बीपुरम और कोटी कॉलोनी नगर क्षेत्र में गोवंश के संरक्षण के लिए नगर पालिका ने वर्ष 2023 में एल. ब्लॉक में गोशाला बनाई थी लेकिन इसकी क्षमता महज 30 गोवंश रखने की है। सरकार ने गोशाला विस्तारीकरण/नवनिर्माण के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए थे। प्रशासन ने नगर पालिका को जगह चिह्नीकरण करते हुए गोशाला पुनर्निर्माण/नव निर्माण के निर्देश दिए। पुरानी गोशाला के पास पर्याप्त मात्रा में जगह उपलब्ध है लेकिन यहां पर ऊर्जा निगम के चार ट्रांसफार्मर लगे थे।
विज्ञापन

जिनको हटाने के लिए नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने पैरवी की। विभिन्न मद से ऊर्जा निगम को ट्रांसफार्मर हटाने के लिए धनराशि उपलब्ध कराई गई। दीपावली से पूर्व ऊर्जा निगम ने ट्रांसफार्मर, लाइन शिफ्ट कर दिए हैं जिससे अब गोशाला का विस्तार होने की उम्मीद जगी है। पालिकाध्यक्ष रावत ने बताया कि नई गोशाला में 100 पशु रखे जा सकेंगे। इसके तहत 65.24 लाख रुपये की सापेक्ष शासन ने प्रथम किस्त 22 लाख रुपये जारी किए गए हैं। पालिका ने इसके लिए टेंडर जारी किए लेकिन महज दो ही फर्म/ठेकेदार ने टेंडर भरे। इसके चलते टेंडर निरस्त कर दोबारा जारी किए गए। अब 29 अक्तूबर को दोबारा टेंडर खुलने हैं जिस भी फर्म को टेंडर जारी होगा उसे छह माह के भीतर गोशाला निर्माण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed