फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   MoU signed between SIHMCT-AN and hotel company for placement of students

छात्रों को प्लेसमेंट देने के लिए एसआईएचएमसीटी-एएन और होटल कंपनी के बीच हुआ एमओयू

Mon, 11 Jul 2022 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
MoU signed between SIHMCT-AN and hotel company for placement of students
स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रीशन (एसआईएचएमसीटी-एएन) नई टिहरी के छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के बाद छात्र-छात्राओं को रोजगार के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा। संस्थान में अध्ययनरत 25 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को प्रत्येक साल रोजगार देने के लिए होटल ताज और जे.डब्ल्यू मेरिट के साथ एमओयू (समझौता) हो गया है। साथ ही छात्र-छात्राओं को दोनों होटल के प्रशिक्षित अधिकारी, कर्मचारी प्रशिक्षण और मैनेजमेंट प्रोग्राम में मदद करेंगे।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में एसआईएचएमसीटी-एएन नई टिहरी के निदेशक डा. यशपाल नेगी ने बताया कि स्थापना के छह साल मेें होटल मैनेजमेंट संस्थान ने अनेक उपलब्धि हासिल की है। वर्तमान में संस्थान में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी जैसे प्रोग्राम होटल मैनेजमेंट में चलाए जा रहे हैं। हुनर से रोजगार कार्यक्रम के लिए टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली में ग्रामीणों को ट्रेनिंग के लिए संस्थान को नोडल कार्यालय बनाया है। होम स्टे समेत कई अन्य योजनाओं में ग्रामीणों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बताया कि बीते दिन होटल ताज और जे डब्ल्यू मेरिट ग्रुप के साथ कॉलेज के छात्र-छात्राओं को प्लसमेंट के लिए एमओयू किया गया है। यह ग्रुप प्लेसमेंट के साथ ही शोध और डेवलपमेंट प्रोग्राम में भी सहायता करेंगे। इससे टिहरी के छात्रों को विशेष मदद मिलेगी। इस मौके पर संस्थान के सहायक प्रोफेसर जसवंत जयाड़ा, मुकेश, अभिषेक चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed