{"_id":"d2e50b1a326fde5fbce58e3fbca850df","slug":"monkey-cut-8-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों ने आठ लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों ने आठ लोगों को काटा
नरेंद्रनगर (टिहरी)
Updated Mon, 18 Jan 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र में बंदरों ने लोगों का चलना-फिरना मुश्किल कर दिया है। बंदर लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। अस्पताल में रैबीज के इंजेक्शन नहीं होने से लोगों को बाहर महंगा इलाज कराना पड़ रहा है। दो दिनों में ही बंदरों ने आठ लोगों पर हमला कर उन्हें काट दिया है।
रविवार को बंदरों ने घर में खेल रहे शिवओम, सीमा, विरेश, शीतल और राकेश पर हमला कर उन्हें काट लिया, जबकि सोमवार को सुनीता, नरेश चंद्र और शिल्पा को काट लिया है। अस्पताल में एक माह से रैबीज के इंजेक्शन नहीं है, जिससे लोगों को बाजार से 350 रुपये में एक इंजेक्शन खरीदना पड़ रहा है। पालिकाध्यक्ष दुर्गा राणा, राजेंद्र सिंह राणा और विक्रम सिंह पंवार ने बंदरों से राहत दिलाने और अस्पताल में इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की है। इस बाबत प्रभारी सीएमएस डा. अनिल नेगी ने कहा कि निदेशालय को रैबीज के इंजेक्शनों की डिमांड भेजी गई है।