फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Modi government is ignoring the public for the capitalists

पूंजीपतियों के लिए जनता की अनदेखी कर रही मोदी सरकार

Mon, 22 Feb 2021 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Modi government is ignoring the public for the capitalists
पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में ब्लाक कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही महंगाई का बोझ उठाने में आम आदमी सक्षम नहीं है। बावजूद केंद्र सरकार महंगाई काबू करने का कोई प्रयास नहीं कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को वीसी गबर सिंह चौक पर एकत्रित कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने केंद्र सरकार का पुतला दहन करते हुए कहा कि मोदी सरकार चुनिंदा पूंजीपतियों को खुश करने के लिए आम जनता की अनदेखी कर रही है। उन्होंने बढ़ती महंगाई पर चिंता जताते हुए कहा कि पेट्रोल 100 रुपये पहुंचने वाला है, डीजल के रेट भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसका खामियाजा गरीब जनता को ही भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पुतला फूंकने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र डोभाल, पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, सोबन सिंह नेगी, नरेंद्र रमोला, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज राणा, साब सिंह सजवाण, राजेश्वर बडोनी, गौरव फोंदणी, प्रेमदत्त थपलियाल, विक्रम तोपवाल, रविंद्र नेगी, अरविंद, विकास बहुगुणा, मुकेश रमोला, गिरजा दास, शूरवीर पुंडीर, मस्तराम उनियाल, राजेंद्र गुसाईं, बिजेंद्र रमोला आदि शामिल थे। उधर नरेंद्रनगर में प्रभारी विजय गुनसोला, हिमांशु बिजल्वाण, दिनेश व्यास, राजेंद्र राणा, दुर्गा राणा, दिनेश सकलानी, आशीष राणा, सुरेंद्र कंडारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरकाशी/पुरोला। कांग्रेसियों ने डुंडा बाजार में सोमवार को बढ़ती महंगाई पर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंका।
पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई चरम पर है। आम आदमी के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है। बाद में देवीधार में आयोजित बैठक में कांग्रेसियों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। प्रदर्शनकारियों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना नौटियाल, मंजू राणा, खेमराज राणा, राय रावत, जयवर्धन बिष्ट, कनकपाल परमार, मनोज राणा, गिरवीर परमार, शहर अध्यक्ष दिनेश गौड़, सुनील नेगी, मनीष राणा, अनमोल बिष्ट, भूपेंद्र चौहान, राहुल ढौंडियाल, नत्थीलाल, गैणा लाल, गणेश लाल आदि मौजूद रहे।
उधर, पुरोला में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशन सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में नगर अध्यक्ष जयेंद्र रावत, दिनेश खत्री, किशन सिंह, दिनेश चौहान, रेखा जोशी, अंबिका, बिहारी लाल, दिनेश उनियाल, प्रकाश डबराल आदि शामिल रहे। संवाद
महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। चमोली में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी और बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी उर्मिला बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने महंगाई के साथ ही कृषि कानूनों को लेकर भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रकाश जोशी, सुदर्शन शाह, प्रमोद बिष्ट, संदीप भंडारी आदि मौजूद रहे। वहीं नंदप्रयाग में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में शेखर पल्लव, अनिल कठैत, संजय कंडेरी, तेजवीर कंडेरी, नरेंद कठैत, रघुनाथ कंडेरी, मंगल सिंह ने प्रदर्शन किया। घाट में ब्लॉक अध्यक्ष सुखबीर रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान महिपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, जगदीश लाल आदि मौजूद रहे। जोशीमठ में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया।
उधर, कर्णप्रयाग में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों में की गई बढ़ोत्तरी को वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों में नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, प्रदेश महामंत्री हरीकृष्ण भट्ट, प्रदेश सचिव मुकेश नेगी, विस सहप्रभारी ईश्वरी मैखुरी, सुरेश डिमरी, शिशुपाल, गोकुल, सुभाष रावत, सूरज, राजेश नेगी, गौतम मिंगवाल, लखपत सगोई, पुष्कर रावत, राजेश्वरी नेगी, संदीप चमोली, अनीता, बीरेंद्र मिंगवाल और राधा देवी आदि शामिल थे। संवाद

‘महंगाई से मध्यम वर्ग का जीना मुश्किल’
पौड़ी। कल्जीखाल ब्लॉक मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नवलकिशोर ने कहा कि महंगाई से मध्यम वर्ग का जीना मुश्किल हो गया है। ब्लॉक प्रभारी विनोद नेगी व ब्लॉक अध्यक्ष कल्जीखाल अर्जुन पटवाल ने कहा कि सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो चुकी है। वहीं कोट ब्लॉक में जिपं सदस्य संजय डबराल, कुलदीप रावत, गांधी सिंह नेगी, तामेश्वर आर्य, प्रमोद मंदवाल, बलवीर राणा, संतोष रावत, वीरेंद्र रावत, देवेंद्र रावत, अंकित मलासी, शुभम, प्रेम सिंह, कुलदीप आदि ने प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed