{"_id":"603e71018ebc3ec89761eb9e","slug":"mnrega-is-not-getting-wages-in-time-new-tehri-news-drn37244718","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में समय से नहीं मिल रही मजदूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में समय से नहीं मिल रही मजदूरी
विज्ञापन
प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठकर कर मनेरगा समेत अन्य विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों को दूर करने पर चर्चा की। बताया कि मनरेगा में मजदूरी और सामान का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है, जिससे कार्यों में दिक्कत आ रही है।
मंगलवार को डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रधान संगठन के अध्यक्ष रविंद्र राणा, जिला सचिव चंद्रशेखर पैन्यूली ने अंत्योदय राशन कार्ड बनाने के मानकों में शिथिलता बरतने, समय से राशन वितरण, टैंकों का निर्माण करने की मांग की। सीडीओ अभिषेक रूहेला ने मनेरगा के तहत कृषि और आजीविका आधारित कार्यों को प्राथमिकता करवाने को कहा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा जो व्यक्ति गांव से तीन साल से लगातार अनुपस्थित है, उनके जॉब कार्ड निरस्त किए जाए।
इस मौके पर पीडी डीआरडीए आनंद भाकुनी, डीडीओ सुनील कुमार, डीएसओ मुकेश पाल, भिलंगना प्रधान संगठन के अध्यक्ष दिनेश भजनियाल, प्रतापनगर लोकपाल कंडियाल, सुंदर सिंह, मीनाक्षी उनियाल, सत्यपाल सिंह, धन सिंह सजवाण, बीना देवी, ओमप्रकाश बधानी, महावीर सिंह, संदीप सिंह, ऋषि प्रसाद भट्ट, विक्रम सिंह, नवीन सिंह, सोहन भंडारी, रजनीश तिवारी, गब्बर सिंह नेगी मौजूद थे।