फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   MLA Upadhyay submitted a 10-point memorandum to the Chief Minister.

Tehri News: विधायक उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को सौंपा 10 सूत्री मांगपत्र

Tue, 10 Feb 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 10 Feb 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
MLA Upadhyay submitted a 10-point memorandum to the Chief Minister.

विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर विधायक किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़ी 10 सूत्री महत्वपूर्ण मांगों का ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी विकास, खेल और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की। विधायक उपाध्याय ने नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज का कार्य शीघ्र शुरू करने, श्रीदेव सुमन विवि को परिसरीय विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने, टिहरी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज को आईआईटी का हिल कैंपस बनाने, रानीचौंरी स्थित वानिकी एवं औद्यानिकी परिसर को विवि का दर्जा देने, बादशाहीथौल स्थित हेमवंती नंदन गढ़वाल विश्वविद्यालय को पूर्ण विश्वविद्यालय बनाए जाने और सुरसिंहधार नर्सिंग कॉलेज को पीजी कॉलेज में उच्चीकृत करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
विज्ञापन

इसके अलावा बौराड़ी स्टेडियम को विश्व स्तरीय खेल परिसर के रूप में विकसित करने, विधानसभा क्षेत्र में 200 किलोमीटर नई सड़कों की स्वीकृति, नई टिहरी शहर के लिए रीह से पेयजल योजना बनाने, टिहरी विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को ओबीसी श्रेणी में शामिल किए जाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई। विधायक किशोर ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed