फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Medical kit presented to 60 gram panchayats

60 ग्राम पंचायतों को भेंट की मेडिकल किट

Fri, 28 May 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Medical kit presented to 60 gram panchayats
प्रेम सागर फाउंडेशन और राज विद्या केंद्र की ओर से बांध प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर, जाखणीधार और थौलधार ब्लॉक की करीब 60 ग्राम पंचायतों को मेडिकल किट्स और अन्य जरूरी सामग्री दी गई। प्रेम सागर फाउंडेशन और राज विद्या केंद्र के स्वयं सेवियों ने प्रतापनगर क्षेत्र के लिए 500 ऑक्सीमीटर, 500 थर्मामीटर, दस-दस हजार मास्क और सैनिटाइजर सहित जरूरी दवाइयां की मेडिकल किट प्रतापनगर विधायक विजय सिंह पंवार को भेंट की। इस मौके पर कमल सिंह महर, भगवान चंद रमोला, दर्शन सिंह पोखरियाल, श्रीपाल रावत, प्रेम दत्त जुयाल, ओम रमोला, उदय रावत और गोविंद रावत आदि मौजूद रहे। इधर, राड्स संस्था रानीचैरी की ओर से चंबा ब्लॉक के गाजणा, नैल, गुल्डी, डंडासली, कोटीगाड़, डडूर, दिखोल गांव, धारकोट, कोट-मनियार, थान, बुरांशबाड़ी में महिला मंगलदल और युवक मंगल दलों को मास्क, सैनिटाइजर दिए गए। इस मौके पर परियोजना निदेशक धर्मेंद्र पंवार, सचिव कुंभीबाला भट्ट, प्रधान बीना देवी, सरिता, निवेदिता पंवार, रामचंद्र, परमजीत, विनोद प्रसाद उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed