{"_id":"f0fc533f132ae69efa91544644a51d8a","slug":"max-mishap-two-more-deadbody-found-in-tehri-lake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्स दुर्घटना में लापता दो के शव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्स दुर्घटना में लापता दो के शव मिले
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Thu, 21 May 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमियाला-घनसाली मोटर मार्ग पर 12 दिन पूर्व हुई मैक्स दुर्घटना में लापता हुए तीन लोगों में से दो लोगों का शव बृहस्पतिवार को देवल असेना के समीप टिहरी झील से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
शव की शिनाख्त गोपी पुत्री शांति लाल ग्राम भनेड़ी और ओम प्रकाश पुत्र बलवीर लाल ग्राम गोना के रूप में हुई है। ग्राम तुगांणा की ममता देवी पत्नी विक्रम सिंह अभी भी लापता चल रही है।
विज्ञापन
10 मई को चमियाला से घनसाली आ रही एक मैक्स वाहन गैस गोदाम के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर भिलंगना नदी में समा गई थी। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी। छह लोग घायल हो गए थे। तीन लापता चल रहे थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे एक बोट चालक ने असेना देवल के पास झील में दो शवों को देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को निकाला गया। शव मिलने की सूचना पर लापता लोगों के परिजन भी मौके पर पहुंचे।
प्रभारी थानाध्यक्ष भीमदत्त भट्ट ने बताया कि शव की शिनाख्त गोपी पुत्री शांति लाल ग्राम भनेड़ी और ओम प्रकाश पुत्र बलवीर लाल ग्राम गोना के रूप में उनके परिजनों ने की है।
दोनो शवों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है।