{"_id":"68dd6369c56607702509fb7f","slug":"martyrs-honor-yatra-reached-biman-the-village-of-martyr-vikram-singh-negi-tehri-news-c-5-1-drn1020-802063-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: बलिदानी विक्रम सिंह नेगी के गांव बिमाण पहुंची शहीद सम्मान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: बलिदानी विक्रम सिंह नेगी के गांव बिमाण पहुंची शहीद सम्मान यात्रा
Wed, 01 Oct 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 01 Oct 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित कर कलश में एकत्रित की आंगन की मिट्टी
नई टिहरी। शहीद सम्मान यात्रा बुधवार को गजा क्षेत्र में धार अक्रिया पट्टी के ग्राम पंचायत बिमाण गांव में शहीद विक्रम सिंह नेगी के घर पहुंची। कार्यक्रम में शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि वीर सैनिक ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उसके बाद शहीद के आंगन की मिट्टी कलश में एकत्रित की गई।
बुधवार को शहीद सम्मान यात्रा बिमाण गांव पहुंची। ग्रामीणों ने देश के लिए शहीद वीर सैनिक विक्रम सिंह नेगी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी (सेनि.) बलवंत सिंह रावत ने कहा कि देश के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के सम्मान और उन्हें याद करने के लिए शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
शहीद को याद करते हुए वीर नारी के अलावा गजा नगर पंचायत के अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, सदस्य जिला पंचायत ताजबीर सिंह खाती, प्रधान बिशन देवी, पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह नेगी, मदन सिंह खंडवाल, बुद्धि सिंह सौंटियाल, राजस्व उप निरीक्षक पूजा राणा, नरेंद्र सिंह राणा, पूर्व सैनिक बलवंत सिंह चौहान श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में बलिदानी विक्रम सिंह नेगी के आंगन की पवित्र मिट्टी कलश में एकत्रित की गई।