फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Many workers of BJP, ABVP and NSUI join Uttarakhand jan ekta party

भाजपा, एबीवीपी व एनएसयूआई के कई कार्यकर्ता उपजा में शामिल

Sun, 05 Jul 2020 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Many workers of BJP, ABVP and NSUI join Uttarakhand jan ekta party
नई टिहरी में पूर्व मंत्री धनै ने कई लोगों को दिलाई उजपा की सदस्यता। - फोटो : NEW TEHRI
भाजपा, अभाविप और एनएसयूआई के 22 कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन से नाता तोड़कर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रागिनी भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड जन एकता पार्टी का दामन थामा है। कार्यकर्ताओं ने मिशन 2022 में एकजुटता के साथ विजय हासिल करने का संकल्प लिया। कहा उपजा रोजगार, मूल निवास और स्थानीय समस्याओं को लेकर सघर्ष करेंगी। सरकार पर युवाओं और शिक्षित-प्रशिक्षित बेरोजगारों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में उजपा के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि राज्य के जल, जंगल, जमीन, पलायन और युवाओं के रोजगार के मुद्दे को लेकर पार्टी का गठन किया गया है। इसलिए पार्टी का मुख्य कार्यालय नई टिहरी में बनाया गया है। 2022 में पार्टी टिहरी, उत्तरकाशी और देहरादून जिले की कुछ सीटों पर दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रागिनी भट्ट को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए उन्हें उपजा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। जल्द ही जिले में पार्टी का विस्तार करने को कहा।
विज्ञापन

भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित रतूड़ी, पूर्व महामंत्री अमित तोपवाल, राकेश गुनसोला, अभाविप के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आशीष भंडारी, संजय गुनसोला, हरीश उनियाल, आशीष राणा, भगवान सिंह नेगी, नंद किशोर, हरपाल पंवार, जसवीर रावत, शैलेंद्र उनियाल ने पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद बिष्ट, जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, पूर्व प्रमुख आनंदी नेगी, प्रताप गुसाईं, श्रीराम भट्ट, भूपेंद्र रावत, जितेंद्र नेगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed