कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कई गांव का भ्रमण का विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्रनगर विधानसभा के हर गांव में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़े कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।
कृषि सुबोध उनियाल ने मठियाली के डगोलिया से नागराजा तक साढ़े तीन किमी सड़क, राजकीय इंटर कॉलेज रणाकोट में 97 से मिनी खेल स्टेडियम का शिलान्यास, आंगनबाड़ी भवन, प्राथमिक विद्यालय सेरा आमड़ी के भवन का लोकार्पण किया। मंत्री ने दोनों ग्राम सभाओं के विकास के लिए 30 लाख रुपये देने की स्वीकृति दी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, ज्येष्ठ प्रमुख श्याम लाल, प्रधान रीता बर्त्वाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश पंवार, मंडी समिति के अध्यक्ष वीर सिंह रावत, हुकम सिंह भंडारी, शेर सिंह रावत, चंद्रशेखर पंवार, केवल सिंह, भगवान सिंह, यशपाल रावत, रमेश रावत आदि मौजूद थे।