फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Man found hanging under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला व्यक्ति

Tue, 28 Sep 2021 07:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Man found hanging under suspicious circumstances
प्रतापनगर ब्लाक में उपली रमोली के खेतपाली गांव में एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि खेतपाली गांव निवासी भीम सिंह (50) पुत्र प्यार सिंह के परिजनों ने बताया कि वे धान की कटाई-मंडाई के लिए सुबह ही खेतों में निकल गए थे। दोपहर बाद जब वह लोग खेत से घर पहुंचे, तो भीम सिंह का कमरा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो भीम सिंह पंखे के कुंडे पर रस्से पर लटका हुआ था। ग्राम प्रहरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतारा, लेकिन वह तब तक दम तोड़ चुका था। परिजनों ने बताया कि भीम सिंह ठेकेदारी करता था। कई दिनों से किसी बात को लेकर परेशान था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed