फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Make the BJP candidate the president, I guarantee development: Chief Minister

भाजपा के प्रत्याशी को अध्यक्ष बनाएं, विकास की गारंटी मेरी: मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Make the BJP candidate the president, I guarantee development: Chief Minister
Iपार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा संबोधित करने पहुंचे धामी
विज्ञापन

I

Iमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नई टिहरी में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से पालिका क्षेत्र का विकास तीन गुना तेज गति से बढ़ेगा। यहां रोपवे, ऑडोटोरियम, खेल और पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए नगर पालिका के चुनाव में भाजपा को जिताएं। सीएम ने जनसभा में मौजूद आमजन से कहा कि आप यहां से अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रत्याशी को जिताएं, विकास की गारंटी मैं देता हूं।I
Iशुक्रवार को सीएम धामी बौराड़ी में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने यहां नई टिहरी के लिए अच्छा विजन रखने वाले मस्ता सिंह नेगी को प्रत्याशी बनाया है। आप लोगों ने जिस तरह राज्य और केंद्र में मोदी की सरकार बनाई है, उसी तरह यहां भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं। तभी नगर क्षेत्र के विकास को गति मिल सकती है। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।I
विज्ञापन

Iउन्होंने कहा कि आज 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने का मौका उत्तराखंड को मिला है। जलक्रीड़ा और साहसिक खेल में विश्व मानचित्र पर टिहरी झील की पहचान बनी है। धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमेशा विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का विरोध कर बाबा केदार के नाम पर भी राजनीति करते हैं। उन्होंने नई टिहरी के विकास के लिए भाजपा को जिताने की अपील की। अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी मस्ता सिंह नेेगी ने कहा कि पालिका क्षेत्र वासियों का आशीर्वाद मिला तो शहर का पलायन रोकना प्राथमिकता होगी और संकल्प पत्र के एक-एक वादे को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iइस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, पूर्व मंत्री दिनेश धनाई, पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार, धन सिंह नेगी, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रभारी रमेश चौहान, जिला पंचायत प्रशासक सोना सजवाण, जिला महामंत्री उदय रावत, ब्लॉक प्रशासक सुनीता देवी, विनोद रतूड़ी, जोत सिंह बिष्ट, खेम सिंह चौहान, मेहरबान सिंह रावत, अनीता कंडियाल और प्रताप सिंह पंवार आदि मौजूद थे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed