फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Make self-employment by taking advantage of schemes: Subodh

योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार करें : सुबोध

Wed, 05 Jan 2022 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
Make self-employment by taking advantage of schemes: Subodh
नरेंद्रनगर के गूलर में सामुदायिक भवन का लोकार्पण करते कृषि मंत्री सुबोध उनियाल। - फोटो : NEW TEHRI
नरेंद्रनगर विधानसभा की दोगी पट्टी के लिए कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने 20.62 करोड़ की लागत से विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया किया। उन्होंने स्थानीय काश्तकारों को सौर ऊर्जा और कृषि यंत्र बांटकर लोगों से स्वरोजगार शुरू करने की अपील करते हुए कहा कि आजीविका संवर्द्धन के लिए कृषि विभाग की कई कल्याणकारी योजनाएं चला रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को दोगी पट्टी के जीआईसी गूलर में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री उनियाल ने गूलर में बिजलीघर, पावकी देवी में किसान भवन, सामुदायिक भवन मैथिसेरा मिंडाथ का लोकार्पण और डिग्री कालेज पावकीदेवी, घेराधार, भेडापातल, बग्गासेरा में सड़क, बांसकाटल और हिंडोला, मुंडाला-भौराणी मोटर मार्ग, बुगाला से गाड़ नामे तोक तक संपर्क और किसान मार्ग, मिंडाथ-पालिसेरा, कुथ्या, बल्याखान, बिलोगी, भिगनी, क्यारखी, जमीणी, कौडियाला-बडीर, पावकीदेवी से पैजाईगांव तक संपर्क और किसान मार्ग और प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजनाओं का शिलान्यास किया। ब्लाक प्रमुख राजेंद्र भंडारी ने कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र का विकास होगा। इस मौके पर मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, मंडी परिषद के अध्यक्ष विनोद कुकरेती, उपाध्यक्ष सिद्धार्थ राणा, हुकम सिंह भंडारी, भाजपा मंडल प्रभारी दिनेश भट्ट, गुणानंद कुलियाल, राधाकृष्ण रयाल, गजेंद्र राणा, रघुवीर सिंह चौहान और मनीष डिमरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed