फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Make arrangements for the safe conduct of the Kanwar Yatra: DM

कांवड़ यात्रा सुरक्षित संपन्न कराने के लिए बनाएं व्यवस्था : डीएम

Mon, 20 Jul 2026 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 20 Jul 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Make arrangements for the safe conduct of the Kanwar Yatra: DM
यातायात, सुरक्षा और कानून व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एसएसपी
विज्ञापन

30 जुलाई से 10 अगस्त तक चलेगा कांवड़
नई टिहरी। कांवड़ मेला शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम नितिका खंडेलवाल और एसएसपी श्वेता चौबे ने अधिकारियों को आगामी 30 जुलाई से 10 अगस्त तक चलने वाले कांवड़ यात्रा की व्यवस्था संभालने के लिए अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा।
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि कांवड़ मेले में प्रतिवर्ष बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी करें। चंद्रभागा और खारास्रोत पार्किंग स्थलों पर विद्युत, पेयजल, शौचालय, प्रकाश आदि सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएं। एसडीएम को विद्युत विभाग, मुनिकीरेती, तपोवन कांवड़ क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। सभी घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से चेन लगाने, पहले से लगे सुरक्षा उपकरणों की जांच करने और नीर वाटर फॉल को बंद करने काे कहा गया है।
विज्ञापन

कांवड़ मेले के दौरान सभी होटल, ढाबों और रेस्टोरेंटों का नियमित निरीक्षण करने, रेट लिस्ट चस्पा कराने और सफाई चाक-चौबंध रखने के निर्देश दिए। एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। पुलिस अधिकारी संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, लगातार गश्त, सीसीटीवी निगरानी और भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी पार्किंग स्थलों, घाटों और प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करें। त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) सक्रिय रखें। कंट्रोल रूम से सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करें। बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल और एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed