फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Make a group and bring benefits to the villagers: Chief Minister

समूह बनाकर ग्रामीणों को पहुंचाए लाभ : मुख्यमंत्री

Wed, 18 Aug 2021 07:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
Make a group and bring benefits to the villagers: Chief Minister
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर के आजीविका मिशन के तहत पंजीकृत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से वर्चुअल संवाद किया। नरेंद्रनगर ब्लॉक में संचालित कुंजापुरी क्लस्टर स्वायत्त सहकारिता/मसाला फल प्रसंस्करण ग्रोथ सेंटर हिंडोलाखाल की सदस्य नीलम देवी ने सीएम को समूह की प्रगति, लक्ष्य और चुनौतियां बताई। सीएम ने कहा कि आजीविका संवर्द्धन के लिए इस तरह के समूह बनाकर ही ग्रामीणों को लाभ पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन

नीलम देवी ने बताया कि हिंडोलाखाल में ग्रोथ सेंटर का एक अगस्त 2020 को शुभारंभ हुआ। नौ ग्राम पंचायतों के 61 समूहों की करीब 365 महिलाएं सेंटर से जुड़ी हैं। कलस्टर स्तर पर कोविड काल में ग्रोथ सेंटर के सदस्यों ने मास्क, फेस शील्ड, मुख्यमंत्री कोविड किट को तैयार किया। महिलाएं आजीविका संवर्द्धन के लिए मसाला, दाल उत्पादन, डंडेलियन, रोजमेरी, फूलों की खेती, पशुपालन, बकरी पालन की गतिविधियों पर भी कार्य कर रही हैं। इस मौके पर सीडीओ नामिम बंसल, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह भंडारी, पीडी डीआरडीए आनंद सिंह भाकुनी, बीडीओ जयेंद्र राणा, जयपाल पयाल, युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, ब्लॉक मिशन मैनेजर नवीन चंद्र पांडेय, क्षेत्रीय समन्यक सुमा राणाकोटी और कुंजापुरी क्लस्टर की अध्यक्ष सुशीला देवी उपस्थित रही।
विज्ञापन

अर्पणा व सर्वशक्ति समूह किए सम्मानित
चिन्यालीसौड़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की आत्मनिर्भर नारी शक्ति से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मल्ली गांव की अपर्णा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष रीना रमोला से बातचीत की। साथ ही अर्पणा समूह की कोषाध्यक्ष सरिता देवी व सर्वशक्ति क्लस्टर तुल्याड़ा की अध्यक्ष पुष्पा देवी को सम्मानित किया। अपर्णा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा रीना रमोला ने सीएम को उनके समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि मिशन के तहत जिले में कुल 1772 स्वयं सहायता समूह पंजीकृत है, जिसमें डेयरी व्यवसाय में 297 समूह, सब्जी, मशरूम, दाल, उत्पादन में 446, जनरल स्टोर में 62, एलईडी कार्य में 19 समूह, रिंगाल ऊनी कार्य में 27 स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे है। इस मौके पर यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख चिन्यालीसौड़ वंदना सोनी, पूनम रमोला, सीडीओ गौरव कुमार, जिला विकास अधिकारी विमल आर्य, खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed