{"_id":"667bf60f5e48a069200fa5ff","slug":"leopard-terror-in-lambgaon-tehri-roaming-around-in-day-and-night-people-terrified-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leopard Terror: टिहरी के लंबगांव में दिन दहाड़े चहलकदमी करता दिख रहा गुलदार, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Leopard Terror: टिहरी के लंबगांव में दिन दहाड़े चहलकदमी करता दिख रहा गुलदार, लोगों में दहशत
Wed, 26 Jun 2024 04:45 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव(टिहरी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव(टिहरी)।
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:45 PM IST
सार
शाम ढलते ही गुलदार की दहशत से लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। दिन में महिलाओं बच्चों का अकेले में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
गुलदार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टिहरी में लंबगांव के वार्ड संख्या एक और दो में दिन दहाड़े गुलदार की चहल कदमी से लोगों में दहशत बनी हुई है। वार्ड संख्या एक निवासी प्रदीप सेमवाल, संदीप कलूड़ा, रणवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह लगभग आठ बजे इंटर कॉलेज लंबगांव के प्राकृतिक पेयजल स्रोत के पास दिखाई दिया। गुलदार दिखाई देने से लोग स्रोत पर पानी लाने तक नहीं जा पा रहें हैं। उसी रात गुलदार वार्ड संख्या दो में स्थित सरस्वती शिुशु मंदिर के आसपास लोगों की घरों के छतों के ऊपर घूमता दिखाई दिया।
विज्ञापन
शाम ढलते ही गुलदार की दहशत से लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। दिन में महिलाओं बच्चों का अकेले में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
Rishikesh: बाघिन के दो शावकों को गुलदार ने बनाया शिकार, राजाजी पार्क प्रशासन को चंद दिनों पहले मिली खुशी काफूर
विज्ञापन
रेंज अधिकारी हर्षराम उनियाल ने कहा कि लंबगांव बाजार के आसपास झाड़ियां अधिक बड़ी होने के कारण गुलदार को बाजार व बस्ती की ओर आने में आसानी हो जाती है। उन्होंने नगर पंचायत सहित अन्य लोगों से घरों के आसपास उगी झाड़ियों को उन्मूलन करने कहा है। लोगों से एहतियात बरतने के साथ रात में अकेले घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।