फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Learned the tricks of extracting lead through bore hole method

Tehri News: बोर होल पद्धति से लीसा निकालने के गुर सीखाए

Mon, 29 Jan 2024 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 29 Jan 2024 06:14 PM IST
विज्ञापन
Learned the tricks of extracting lead through bore hole method
चंबा के स्यूल खाला में प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों बोर होल पद्धति का प्र​शिक्षण देते। स्रोत वन
प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों ने किया सकलाना रेंज के स्यूल खाला का दौरा
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों के दल ने सकलाना रेंज के स्यूल खाला का दौरा किया। इस दौरान प्रशिक्षुओं को हेंवल नदी, जल एवं मृदा संरक्षण की जानकारी दी गई। नदी जीर्णोद्धार और चीड़ के पेड़ से बोर होल पद्धति से लीसा निकालने के गुर सीखाए गए।
सोमवार को 2023-25 बैच के 114 प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों का एक दल नरेंद्रनगर वन प्रभाग के सकलाना रेंज के स्यूल खाला पहुंचा। प्रशिक्षुओं को हेंवल नदी जीर्णोद्धार और चीड़ के पेड़ से बोर होल पद्धति से लीसा निकालने के गुर सीखाए गए। वन संरक्षक भागीरथी वृत्त धर्म सिंह मीणा ने हेंवल नदी पुनर्जीवन पर किए गए कामों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि नदी को पुनर्जीवित करने के लिए चेक डैम और जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के साथ ही सुरक्षा दीवार लगाई गई है।
विज्ञापन

नदी के उद्गम स्थल से जलस्तर को बढ़ाने और जमीन के अंदर के स्रोत को रिचार्ज करने के लिए चेक डैम और रिचार्ज पिट बनाए गए हैं। हेंवल नदी के जीर्णोद्वार से आपदाओं से भी नुकसान की आशंका कम होगी। मीणा ने बताया कि चीड़ के पेड़ों की लंबी उम्र के लिए बोर होल पद्धति से लीसा निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीसा विदोहन के लिए नई पद्धति का उपयोग किया जा रहा है। इससे लीसा उत्पादन बढ़ने के साथ ही बेहतर गुणवत्ता भी मिल रही है। प्रशिक्षु आईएफएस की ट्रेनिंग 27 जनवरी से शुरू होकर तीन फरवरी तक चलेगी। इस मौके पर डीएफओ नरेंद्रनगर अमित कंवर, पूर्व एसडीओ मनमोहन सिंह बिष्ट, एसडीओ किशोर नौटियाल, रेंजर सकलाना प्रबोध पांडेय, विवेक जोशी, सोमवारी लाल सकलानी, इंद्र सिंह नेगी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed