फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Laptops distributed to daughters of martyred soldiers

Tehri News: शहीद सैनिकों की बेटियों को वितरित किए लैपटॉप

Thu, 13 Apr 2023 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Laptops distributed to daughters of martyred soldiers
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल योगेंद्र कुमार (से.नि) ने बताया कि अथर्व फाउंडेशन मुंबई के डॉ. बालाजी शिंदे और प्रो. संदीप जाड़े की ओर से टिहरी जिले के चार और चमोली जिले के दो शहीद सैनिकों की पुत्रियों को उच्च और तकनीकी शिक्षा के लिए नि:शुल्क लैपटॉप वितरत किए गए। बुधवार को यहां आयोजित कार्यक्रम में सैनिक कल्याण अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि नरेंद्रनगर ब्लॉक की दोगी पट्टी के शहीद चैन सिंह की पुत्री पूनम, गोर्ती कांडा के शहीद शैलेंद्र सिंह की पुत्री हिमानी, शहीद मनवीर सिंह की पुत्री नैंसी, दिखोल गांव के शहीद संदीप सिंह रावत की पुत्री अक्षिता, चमोली जिले के शहीद जगदी प्रसाद की पुत्री कामिनी पुरोहित और ग्वालदम चमोली के शहीद भूपाल सिंह की पुत्री नूतन रावत को अथर्व फाउंडेशन की ओर से दिए गए लैपटॉप वितरित किए गए। इस मौके पर शहीदों केवीरांगनाओं को भी शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed