फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Lamkot-Semwal the approval of the village road

मकोट-केमवाल गांव सड़क को मिली मंजूरी

Wed, 27 Apr 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी Updated Wed, 27 Apr 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
 चंबा ब्लॉक के लामकोट और केमवाल गांव के लोगों के लिए खुशखबरी है। छह साल से अधर में लटकी तीन किमी सड़क निर्माण के लिए भारत सरकार से स्वीकृति मिल गई है। सड़क निर्माण के लिए लोनिवि ने दो साल पहले काश्तकारों को खेतों का मुआवजा बांट दिया था, लेकिन बजट के अभाव में सड़क निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा था। जिससे ग्रामीणों को पांच किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही थी। कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई ने आगामी जून प्रथम सप्ताह से सड़क निर्माण शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


लामकोट और केमवाल गांव सड़क से नहीं जुड़ पाए थे, जिससे ग्रामीणों को सड़क तक पहुंचने के लिए चार किमी पैदल नापना पड़ रहा है। बादशाहीथौल से सौंदकोटी तक तो पांच साल पहले लोनिवि ने सड़क पहुंचाई थी, लेकिन आगे प्रस्तावित तीन किमी सड़क पांच साल में भी नहीं बन पाई है। उससे आगे तीन किमी सड़क निर्माण का प्रस्ताव लंबे समय से भारत सरकार के स्तर पर लंबित चल रहा था। दो साल पहले सड़क लोनिवि से पीएमजीएसवाई को ट्रांसफर हो गई थी। तब से ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग विभिन्न मंचों से उठाते आ रहे थे। सड़क निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त था। सड़क निर्माण के लिए ग्रामीण शासन-प्रशासन पर लगातार दबाव बनाए हुए थे। अब जाकर बीते 29 मार्च को सड़क निर्माण के लिए पांच करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन


लामकोट और केमवाल गांव को सड़क से जोड़ने के लिए पांच करोड़ की स्वीकृति मार्च में मिल चुकी है। टेंडर की प्रक्रिया विभाग के स्तर पर चल रही है। जून मेें कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मान सिंह बिष्ट, सहायक अभियंता, पीएमजीएसवाई टू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed