फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Kudibari pension will be given to those above 40 years of age

40 वर्ष से अधिक उम्र वालों को देंगे कुड़ीबाड़ी पेंशन

Sat, 04 Dec 2021 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Kudibari pension will be given to those above 40 years of age
पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के प्रमुख हरीश रावत ने कहा कि मैं इस क्रांति भूमि के अमर शहीद नागेंद्र सकलानी, वृक्ष मानव विश्वेश्वरदत्त सकलानी और ओमप्रकाश सकलानी को नमन करने आया हूं। जिस प्रकार इस क्रांतिकारी भूमि के लोगों ने तत्कालीन निरंकुश शासन को उखाड़ फेंका था, आज वही जिम्मेदारी इस भूमि के लोगों पर फिर से आ गई है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, खाने का तेल, सब्जियां, टमाटर आदि के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे आम लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

जौनपुर ब्लाक के सत्यों इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि मेरे अल्प कार्यकाल की सरकार ने सुरकंडा रोपवे, सरकंडा और बनाली पंपिंग योजना को स्वीकृति देते हुए सत्यों में शहीद नागेंद्र सकलानी की स्मृति में डिग्री कालेज का शासनादेश जारी किया था, लेकिन भाजपा सरकार ने इसकी वित्तीय स्वीकृति नहीं दी। पूर्व सीएम ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगे और बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देंगे। साथ ही खेतीबाड़ी करने वाले 40 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों के लिए कुड़ीबाड़ी पेंशन योजना लागू करेंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, मनमोहन सिंह मल्ल, डा. वीरेंद्र रावत, अखिलेश उनियाल, शांति प्रसाद भट्ट, गंभीर सिंह नेगी और जोत सिंह रावत ने भी सभा को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व सीएम ने शहीद नागेंद्र सकलानी के भतीजे विवेक सकलानी, शहीद ओम प्रकाश सकलानी के छोटे भाई जयप्रकाश सकलानी और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। इस मौके पर कैलाश सकलानी, पंचम दास, लक्ष्मी प्रसाद उनियाल, सुमन गुसाईं, सरदार सिंह कंडारी, कुंदन सिंह नेगी, सोबन सिंह मनवाल, ताज नारायण उनियाल, दयाल सिंह नेगी, विजेंद्र बिष्ट, भगवान सिंह पंवार, सुनीता नेगी, सुमेरी बिष्ट, पावना खंडूड़ी, वीरेंद्र कोठारी और विक्रम सिंह पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed