फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Koshyartal pumping scheme has become easier

कोश्यारताल पंपिंग योजना की राह हुई आसान

Thu, 12 Aug 2021 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Koshyartal pumping scheme has become easier
वर्षों से अधर में लटकी कोश्यारताल पंपिंग योजना की राह अब आसान हो गई है। टेंडर प्रक्रिया का विवाद सुलझ चुका है। योजना के निर्माण से जाखणीधार ब्लॉक के 152 तोकों में पानी की आपूर्ति की जानी है। जनवरी 2020 में सरकार ने पंपिंग योजना के टैंकों के निर्माण और वितरण लाइन बिछाने के लिए 15 करोड़ 73 लाख की धनराशि मंजूर की थी, लेकिन डेढ़ साल से पंपिंग योजना निविदा विवाद के फेर में फंसी थी।
विज्ञापन

विधायक डा. धन सिंह नेगी के प्रयास से 70 राजस्व गांव के 152 तोकों में दो सौ 85 किमी नई पाइप लाइन बिछाने और 62 पेयजल टैंक निर्माण को 15 करोड़ 73 लाख की डीपीआर को सरकार ने जनवरी 2020 में मंजूरी दी थी, लेकिन बजट मिलने के बाद मार्च में कोरोना महामारी की वजह से निविदा प्रक्रिया में देरी हो गई। जल निगम के ईई आलोक कुमार का कहना है कि कोश्यारताल पंपिंग योजना की निविदा संबंधी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। संबंधित ठेकेदार को काम शुरू करने को पत्र भेजा जा रहा है। उम्मीद है कि इसी माह लाइन बिछाने और टैंकों के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed